इन तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं मॉडल-एक्ट्रेस नेहा मलिक, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना है नाम

नेहा मलिक (Neha Malik) पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली नेहा मलिक कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से दर्शकों के दिलों में अपना एक अलग मुकाम बनाने में कामयाब रही हैं। इन दिनों नेहा एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं दरअसल सोशल मीडिया पर नेहा की वेकेशन फोटोज खूब छाईं हुई हैं।

31 अक्टूबर 1984 को मध्य प्रदेश में जन्मीं नेहा मलिक ने अपने स्कूल की पढ़ाई मध्य प्रदेश के सेंट जेवियर से की और जीएमसीएच गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की। नेहा ने 2012 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और कई फैशन शो में भाग लिया।

2012 अरब फैशन वीक में नेहा टॉप 3 मोस्ट ब्यूटीफुल वीमेन में शामिल थीं। यही नहीं, नेहा साल 2013 में दुबई फैशन वीक में बेस्ट 10 मॉडल्स में से एक थीं। इसके बाद नेहा कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दी हैं। नेहा का पहला म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘इश्क करले’ मिका सिंह और सोनू निगम के साथ था, लेकिन नेहा को 2016 में रामजी गुलाटी के एल्बम सॉन्ग ‘धूप में न चल’ से पहचान मिली।

नेहा मलिक 2018 में पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर के सॉन्ग ‘सखियां’में दिखाई दीं थीं। इस म्यूजिक वीडियो में नेहा को काफी पसंद किया गया था और इस गाने के बाद नेहा ने कई पंजाबी गानों में काम किया।

नेहा ने ठुमका, लौट के न आना, एटीएम दी मशीन, मेरी वाली सरदारनी और कुरता पजामा जैसे कई म्यूजिक वीडियो से अपनी अदाओं का जादू चलकर दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा नेहा 2013 में यूटीवी बिंदास पर ‘फीयरलेस’ नाम के सीरियल में नजर आईं थी।

अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल करने वाली नेहा मलिक ने ने हिंदी फिल्म ‘भंवरी का जाल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। नेहा ने ‘भंवरी का जाल’ के अलावा ‘मुसाफिर’, ‘गांधी फिर आ गया’ और ‘आई प्रॉमिस’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। नेहा मलिक भले ही फिल्मों में कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हों लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में वो एक बड़ा नाम हैं।

नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा मलिक की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। नेहा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करती रहती हैं। नेहा अपने अलग-अलग अंदाज वाली अपनी दिलकश तस्वीरों से अपने फैन्स को लुभाने में अक्सर ही सफल हो जाती हैं।

क्लासिकल इंडियन ड्रेस हो या फिर वेस्टर्न नेहा अपने हर अंदाज में ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं। फिटनेस फ्रीक नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट के कई वीडियो भी अपलोड किए हैं।

1 thought on “इन तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं मॉडल-एक्ट्रेस नेहा मलिक, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना है नाम”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!