टीवी इंडस्ट्री के फेमस डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो की पॉपुलरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शो के कंटेस्टेंट्स की प्रतिभा के साथ-साथ होस्ट और जजों की मस्ती भी शो को लोकप्रिय बना रही है। इस शो में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु जज के तौर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रित्विक धनजनी और परितोष त्रिपाठी उर्फ मामाजी शो के होस्ट हैं। आज हम आपको शो में आने वाले जज और शो के होस्ट्स की हर एपिसोड की फीस बताने जा रहे हैं। जानिए ये सितारे कितना चार्ज करते हैं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो की जज और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का है। शिल्पा शेट्टी इस शो में न सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं बल्कि अपनी हंसी-मजाक से सभी को खुश कर देती हैं। अपने बेबाक अंदाज और फैशन सेंस के लिए जानी जाती शिल्पा बीते सीजन के हर एपिसोड के लिए 18 लाख रुपए चार्ज करती थीं। वहीं इस सीजन के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 20 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी रिएलिटी शो में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वालीं जज हैं।
गीता कपूर (Geeta Kapur)
‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो की दूसरी जज बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर गीता कपूर डांस लवर्स के बीच गीता मां के नाम से भी फेमस हैं। गीता प्रति एपिसोड 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। पिछले सीजन में गीता को हर एपिसोड के 12 लाख रुपए मिलते थे।
अनुराग बसु (Anurag Basu)
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ शो के तीसरे जज हैं। अनुराग ने हर एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये दिए हैं। आपको बता दें कि पिछले सीजन में उन्हें हर एपिसोड के 10 लाख रुपए मिलते थे।
रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani)
शानदार टीवी अभिनेता ऋत्विक धनजानी अपनी होस्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। अभिनेता परितोष त्रिपाठी उर्फ मामाजी के साथ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस बार शो को होस्ट करने के लिए मेकर्स द्वारा ऋत्विक को प्रति एपिसोड 5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। रित्विक ने अपनी फीस 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी है।
परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi)
मशहूर अभिनेता-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी उर्फ मामाजी रित्विक धनजानी के साथ ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। परितोष त्रिपाठी को प्रति एपिसोड 4 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। परितोष ने भी अपनी फीस में इजाफा करते हुए प्रति एपिसोड सैलरी 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख कर दी है।