दिल्ली से सटे इलाकों में चल रहे किसान आंदोलन को 40 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है। इस बीच शीतलहर और बारिश के प्रकोप के बावजूद भी किसान डटे हुए हैं। किसान आंदोलन के समर्थन में अब तक कई बॉलीवुड सितारे खुलकर अपना पक्ष रख चुके हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी 4 दिसंबर को किसान नेताओं और सरकार के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक से पहले इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किसानों की एक तस्वीर शेयर की थी जिसके साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा कि- ‘आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा’।
Aaj , mere kisaan bhaiyon ko insaaf mil jaye . Ji jaan se Ardaas karta hoon 🙏 Har nek rooh ko sakoon mil jaye ga …… pic.twitter.com/27VJJLatTr
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) January 4, 2021
धर्मेंद्र के इस ट्वीट पर बहुत से ट्विटर यूजर्स ने उन्हें बेटे सनी देओल को रिजाइन करने की सलाह देने के लिए कहा।
Ask sunny to resign..
— Dr Pardeep Singh Cheema (@DrPardeepSingh4) January 4, 2021
Sir Ji,
Pahle aap apne bete ko to bole ki ve kisano ke sath khde ho— Ajit Singh #I'm_with_Farmers (@ajitjalap) January 4, 2021
Dharam Paji, Pls ask @iamsunnydeol to resign. He will be a bigger Hero than anyone for Punjab. Gurdaspuria da te Punjab de kisana da Dil jit lauga Sunny Deol.
— Jasbir (@jasbironcurrent) January 4, 2021
Tell Sunny Deol to resign in protest.
Let him be real hero. Filmo me badi herogiri karli, ab woh neta hain. Seene me joh dil ki awaz dabi hai usko zuban par layen. Warna shayad aap aur woh dono apne ko maaf nhi kar payenge. 40 se zyada kisan shaheed hogaye. #RepealThreeFarmActs— Javed Ashraf Khan 🇮🇳 (@IamJavedAshraf) January 4, 2021
सरकार और किसानों के बीच हुई हर दौर की बातचीत अब तक बेनतीजा ही रही है। इससे पहले भी धर्मेंद्र किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। पिछली बार धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा था, ‘मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।’
I am extremely in pain to see the suffering of my farmer brothers . Government should do something fast . pic.twitter.com/WtaxdTZRg7
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) December 11, 2020
हालांकि इस ट्वीट से भी पहले धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन के बारे में एक ट्वीट किया था जो उन्होंने कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया था। इसके बाद धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘सरकार से प्रार्थना है किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं। ये दुखद है।’
गौरतलब है कि धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं जबकि बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं।