भूमि पेडनेकर यह बात खुद मान चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम को स्टॉक करती हैं। शायद इसी स्टॉकिंग की वजह से भूमि के फैशन पर भी अब ‘देसी गर्ल’ के स्टाइल की परछाई दिखने लगी है।
हाल ही में लेटेस्ट रेड कार्पेट अपीयरेंस में भूमि डीप वी नेक डिजाइन का गाउन पहनी दिखाई दी थीं। यह गाउन प्रियंका चोपड़ा के बिल्कुल उस वाइट गाउन जैसा लग रहा था जो उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान पहना था।
जिस तरह प्रियंका ने अपने वाइट गाउन से क्लीवेज एरिया को कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट किया था, उसी तरह भूमि भी पूरे आत्मविश्वास के साथ इस ड्रेस में दिखीं। हालांकि, भूमि की ड्रेस में नेक एरिया पर पारदर्शी मटीरियल लगा देखा गया।
वैसे इस गाउन का हाई स्लिट डिजाइन भी इसे और बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं भूमि का वेट लुक बैक कॉम्ब हेयरस्टाइल इसमें ग्लैमर एलिमेंट को ऐड करता दिखा। भूमि अपने इस अवतार में काफी खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही थीं।
वैसे मिसेस जोनस के ग्रैमी लुक की बात करें तो उनके गाउन के लुक को जहां विदेश में तारीफ मिली तो वहीं उनके इंडियन फैन्स को यह लुक बिल्कुल भी नहीं पसंद आया था। फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका के इस बहुत ज्यादा बोल्ड लुक की आलोचना की थी।
Good