दुनियाभर में बहुत से ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसस हैं जिनकी दीवानगी हर जगह है। अपनी खूबसूरती और आकर्षक अंदाज़ से बहुत से सेलेब्रिटीज़ ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। आज हम एक ऐसी ही एक सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी लाजवाब खूबसूरती और अंदाज से सभी एक्टर एक्ट्रेसस को पीछे छोड़ दिया है। इनकी क्यूटनेस और खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया की सबसे क्यूट सिंगर कही जाने वाली शर्ली सेतिया (Shirley Setia) के बारे में।
शर्ली सेतिया न्यूज़ीलैंड की बेहद ही खूबसूरत सिंगर हैं। इन्होंने अपनी लाजवाब सिंगिग से सभी को अपना दीवाना बनाया है। शर्ली ने अपनी बेहतरीन खूबसूरती और जबरदस्त अंदाज़ से सभी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। शर्ली की क्यूटनेस ने दुनियाभर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है।
शर्ली ने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में ही कर दी थी। शर्ली ने यू ट्यूब में अपने सिंगिग वीडियोज़ अपलोड कर लोकप्रियता हासिल की है। अब शर्ली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे हैं। जल्द ही शर्ली की एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड फिल्म आने वाली है।
शर्ली सेतिया एक खूबसूरत और क्यूट सिंगर होने के साथ साथ काफी अच्छी डांसर भी हैं। इन्होंने बहुत से डांसिंग वीडियोज़ भी किये हैं। इनकी लाजवाब डांसिंग ने भी दर्शकों का दिल जीता है।
शर्ली बेहद ही टैलेंटेड हैं एक बेहतरीन सिंगर और डांसर के साथ-साथ इन्होंने अब एक्टिंग की दुनिया में भी अपने कदम रखे हैं।
शर्ली के सोशल मीडिया पर काफी फ़ॉलोअर्स हैं, शर्ली भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फ़ोटोज़ अपने फैंन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इनकी खूबसूरत फ़ोटोज़ और आकर्षक लुक्स को देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।
यूट्यूब पर बॉलीवुड के गानों को अपने अंदाज में गाने से लेकर लाइव कॉन्सर्ट के शो करने वालीं 24 साल की शर्ली सेतिया अब फिल्म ‘निकम्मा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ‘निकम्मा’ फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी भी हैं।
इसी बीच शर्ली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों को खुद शर्ली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिनमें उनका बोल्ड अवतार देखते ही बन रहा है।
पुणे में पंजाबी म्यूजिक फेस्टिवल में न्यूज एंजेसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “लाइफ में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे खुशी है कि भारतीय इंडस्ट्री ने मेरा स्वागत कर मुझे खुले दिल से अपनाया। इंटरनेट पर चर्चित रहना आसान नहीं, इसके लिए कड़ी मेहनत करने पड़ती है।
शर्ली ने अपनी फिल्म पर खुशी जताते हुए बताया की उनका शिल्पा शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा।
शर्ली को इंस्टाग्राम पर 65 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
शर्ली ने हाल ही में ओटीटी की शुरुआत मस्का में की थी और फिल्म निकम्मा से जल्द ही बॉलीवुड की शुरुआत करने जा रही हैं।