दूरदर्शन के ऐतिहासिक धारवाहिक ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ के री-टेलीकास्ट की वजह इन धारावाहिकों से जुड़े कलाकार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। आज हम महाभारत शो में द्रौपदी के किरदार से फेम पाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली के जीवन के बारे में बता रहे हैं।
1992 में रूपा गांगुली ने ध्रुबो मुखर्जी से शादी की थी। पहले तो सब कुछ ठीक चला और दोनों का 1997 में एक बेटा आकाश मुखर्जी भी हुआ। बेटे के होने के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच में मतभेद शुरू हो गए लेकिन साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया। पति से मनमुटाव बढ़ने के बाद रूपा अपने से 13 साल छोटे गायक दिब्येंदु के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। यह जोड़ी अपने रिश्ते के अंत तक रूपा गांगुली के मुंबई के फ्लैट में रहती थी। आगे चलकर रूपा दिब्येंदु से भी अलग हो गई थीं। हालांकि, जब वह दिब्येंदु के साथ रहती थीं तब पति से तलाक नहीं हुआ था।
रूपा गांगुली के जीवन में एक ऐसा दौर आया था कि, जब वे डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। वैवाहिक जीवन से तंग आकर रूपा लिमिट से बाहर नींद की गो’लियों का सेवन करने लगी थी। रूपा गांगुली का जीवन शादी के बाद बिलकुल बदल गया। शादीशुदा जीवन से परेशान होकर उन्होंने तीन बार खुद’कुशी करने की कोशिश की थी। एक इंटरव्यू में रूपा ने अपने जीवन के बुरे समय को याद किया।
2009 में, रियलिटी शो ‘सच का सामना’ में रूपा गांगुली ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ये राज खोलते हुए कहा था- ‘रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए मैंने खुद’कुशी करने की कोशिश की थी। पहली बार अपने बेटे आकाश के जन्म से पहले और दो बार उनके जन्म के बाद। मैंने बहुत सारी नींद की गो’लियां खा ली थीं लेकिन हर बार बच गई। मैं शादी के बाद अपना आत्मविश्वास पूरे तरीके से खो चुकी थी। मेरा जीवन पूरी तरह से बिखर गया था। पर कहते है ना, अंधेरी सुरंग का अंत प्रकाश से होता है। दिब्येंदु मेरे जीवन में एक अर्थ लाया, इसी जीवन को मैं एक समय खत्म करना चाहती थी’।
वहीं रूपा ने इंटरव्यू में पति ध्रुबो के साथ तलाक की वजह को भी बताया। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने कलकता से ध्रुबो के साथ रहने और बसने के लिए अपने करियर का बलिदान कर दिया था। मैंने हर वो चीज की जो एक पत्नी अपने पति को खुश रखने के लिए करती है लेकिन मेरी सारी कोशिशें असफल रही। मेरा और ध्रुबो के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा था। ध्रुबो शादी के बाद मुझे रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे तक नहीं देते थे।
‘महाभारत’ में द्रौपदी की भूमिका निभाने के बाद रूपा गांगुली ने हिन्दी और बंगाली भाषा की कई फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान कायम की। रूपा ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई। अक्टूबर 2015 में, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा के बीजेपी सदस्य के रूप में नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।