मालदीव में पति के साथ छुट्टियां मना रही हैं मोनालिसा, फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का मजा लेती आईं नजर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार और टेलीविजन एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा आज हज़ारों-लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर कर अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों मोनालिसा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मोनालिसा मालदीव से लगातार अपनी एक के बाद एक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा अपने पति के साथ पूल में फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का मजा लेती नजर आ रही हैं। फैन्स भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


मोनालिसा ने डार्क ब्लू कलर के स्विमवियर के साथ बालों की दो चोटी बना रखी हैं और उसमें फूल अटका रखा है। वहीं उनके पति विक्रांत भी बिना शर्ट के नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा ने इसके अलावा भी अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इस से पहले भी मोनालिसा का ग्लैमरस अवतार कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के अलावा कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर टीवी पर अधिक फोकस कर रही हैं। मोनालिसा टीवी के फेमस सीरियल ‘नजर’ में डायन के किरदार में नजर आई थीं, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। हाल ही में मोनालिसा ‘नमक इश्क का’ सीरियल में नजर आई थीं।

भले ही मोनालिसा लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें असल पहचान ‘बिग बॉस 10’ के जरिए मिली थी। मोनालिसा ने 17 जनवरी 2017 को ‘बिग बॉस-10’ के घर में ही भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की।

इसके बाद वो टेलीविजन के चर्चित शो ‘नच बलिए 8’ में भी नजर आईं और इन शोज के जरिए उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरीं। फिलहाल मोनालिसा ‘धप्पा’ नाम की एक वेब सीरिज में जय भानुशाली समेत कई स्टार्स के साथ काम कर रही हैं।

21 नवंबर 1982 को कोलकाता में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा विस्वास है लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा हिंदी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!