बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ड्र’ग्स केस में फंसने के बाद से ही लाइमलाइट से गायब थीं, लेकिन कुछ दिनों से रिया चक्रवर्ती अब एक बार फिर से सुर्खियों में आने लगी हैं। रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं। अब उनकी जिंदगी धीरे- धीरे कर पटरी पर वापस लौट रही है। रिया को कुछ दिन पहले ही भाई शौविक के साथ मुंबई में नया घर तलाश करते हुए भी देखा गया था और अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ भी मिलना शुरू कर दिया है। अब रिया चक्रवर्ती के एक पार्टी में शामिल होने की खबर है, लेकिन रिया का पार्टी में आना रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के लिए भारी पड़ गया।
सोशल मीडिया पर रिया की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमे वो एक पार्टी में नजर आ रही है। दरअसल रिया चक्रवर्ती वीजे अनुषा दांडेकर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। इसी पार्टी में रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण भी नजर आए। राजीव लक्ष्मण काफी समय के बाद रिया चक्रवर्ती से मिले थे। जिसके बाद राजीव ने पार्टी से अपनी और रिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक तस्वीर में रिया राजीव को गले लगाकर खड़ी थीं। एक तस्वीर में राजीव और रिया एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। राजीव ने रिया संग तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था- ‘माई गर्ल’। लेकिन राजीव का ऐसा करना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने राजीव को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
राजीव और रिया की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि रिया अब पूरी तरह से अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट आई हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स रिया को इतनी जल्दी मूवऑन करने को लेकर तंज कसने लगे, वहीं राजीव को भी जमकर ट्रोल किया गया। ये सब देख राजीव ने इस पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया। इस पोस्ट को डिलीट कर राजीव ने इसे लेकर अपनी सफाई भी पेश की।
अब राजीव ने ये फोटोज हटाकर उनकी जगह एक नया मैसेज पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा-‘मुझे लगता है कि मेरे गलत शब्दों के चयन के चलते मैंने बिना किसी वजह से परेशानी खड़ी कर दी है। रिया मेरी बहुत अच्छी पुरानी दोस्त है और मैं उससे फिर से मिलकर बहुत खुश हूं। मैं उसके अच्छे के लिए कामना करता हूं। नई पोस्ट शेयर करने के साथ ही राजीव ने अपना कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया। जिससे कि कोई उनकी इस पोस्ट पर कमेंट ना कर सके। राजीव के अलावा उनकी वाइफ सुजैन लक्ष्मण ने भी एक ग्रुप फोटो शेयर किया था, लेकिन अब वह पोस्ट भी डिलीट कर दी गई है। इस पार्टी में वीजे अनुषा दांडेकर की बहन शिबानी दांडेकर और अभिनेता फरहान अख्तर भी थे।