बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी को 7 नवंबर की शाम को “भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड” से नवाजा गया है। सुनील शेट्टी को कोरोना लॉकडाउन के दौरान किए गए अपने सराहनीय कामों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सुनील शेट्टी ने कोरोना के समय लोगों की काफी मदद की थी। जिसके चलते सुनील शेट्टी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार शाम को राजभवन में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान सिर्फ 25 लोग ही मौजूद थे।
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान सुनील शेट्टी ने महिलाओं का सशक्तीकरण किया, पशु कल्याण के लिए जागरूकता बढ़ाई और लॉकडाउन के दौरान मुंबई के डब्बावालों की सहायता की। सुनील शेट्टी ने डब्बावालों के लिए बड़े पैमाने पर भोजन की आपूर्ति की व्यवस्था की थी। जुलाई में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सुनील सेट्टी ने संजय दत्त और कैबिनेट मंत्री असलम शेख और मुंबई शहर के सरंक्षक मंत्री के साथ हाथ मिलाया और शहर के डब्बावालों की मदद की। सुनील शेट्टी ने एक बयान में कहा, ‘यह असलम भाई और संजू द्वारा शुरू की गई एक पहल थी, मुझे उनसे हाथ मिलाने में कोई हिचक नहीं थी।’ सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि खाने से भरे ट्रकों को पुणे भेजा गया था, जहां लॉकडाउन में डब्बावालों को शिविर में रखा गया था। खेड़ और मालवाल के शिविरों में चावल, दाल, चीनी, आटा और तेल के किट पहुंचाए गए।
राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी यांच्या हस्ते राजभवन येथे भारतरत्न डॉ आंबेडकर पुरस्कार प्रदान करण्यात आले. बुद्ध क्रिएशन ऑफ इंडियन सिनेमा या संस्थेने पुरस्कार सोहळ्याचे आयोजन केले होते. pic.twitter.com/lNGc721xxw
— Governor of Maharashtra (@maha_governor) November 7, 2020
‘भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होने के बाद सुनील ने कहा- ‘जिन चीजों पर ध्यान जाता है, उन्हें मत करें। याद रखने वाली चीजें करें। दें और भूल जाएं। स्वीकार करें और हमेशा याद रखें।
संस्थेचे अध्यक्ष कैलास मासूम व आश्रयदाते कृष्णा पिंपळे यावेळी उपस्थित होते. कार्यक्रमाचे संचलन अभिनेते निवेदक अमन वर्मा यांनी केले. pic.twitter.com/h4O0MkGIW2
— Governor of Maharashtra (@maha_governor) November 7, 2020
सुनील शेट्टी के अलावा सिंगर सोनू निगम, एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के बुद्ध क्रिएशन ने आयोजित किया।
The awards instituted by the Buddha Creation of Indian Cinema were presented in recognition of the social work done by the awardees during the Corona pandemic period. pic.twitter.com/8xOQaXjjrZ
— Governor of Maharashtra (@maha_governor) November 7, 2020
ये पुरस्कार सिर्फ उन सितारों को ही दिया गया जिन्होंने कोरोना महामारी के चलते देश भर में लगे लॉकडाउन में अच्छा सामाजिक काम किया है।