टीवी के मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ के अभिनेता अनुराग शर्मा हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीवी अभिनेत्री नंदिनी गुप्ता संग शादी के बंधन में बंधे हैं। अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को 2012 से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुई थी। 4 साल की डेटिंग के बाद अनुराग ने नंदिनी को फरवरी 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था। अनुराग और नंदिनी ने 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ने 31 जनवरी को दिल्ली में शादी की है। शादी के बाद अनुराग और नंदिनी हनीमून मनाने के लिए मलेशिया गए थे।
मलेशिया में अनुराग और नंदिनी ने साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। अनुराग ने अपने हनीमून ट्रिप के दौरान की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। नंदिनी व्हाइट गाउन में जबकि अनुराग भी व्हाइट शर्ट और जींस में नज़र आ रहे हैं।
अनुराग द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में वह दोनों समंदर किनारे बैठे नज़र आ रहे हैं और बेहद रोमांटिक अंदाज से एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
इन दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग शर्मा नंदिनी गुप्ता दोनों ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह और पहचान बना ली है। अनुराग ने ‘पवित्र रिश्ता, ‘ये है मोहब्बतें, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘जोधा अकबर’, ‘ये है आशिकी’, ‘इतना करो ना मुझसे प्यार, ‘कवच’ और ‘उड़ान’ जैसे तमाम टीवी शोज में अहम किरदार निभाए हैं।
वहीं नंदिनी को भी आखिरी बार स्टार प्लस शो ‘ढाई किलो प्रेम’ में देखा गया था।