सैफ अली खान और करीना कपूर दूसरी बार मम्मी पापा बन गए हैं। करीना ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है। कपूर और पटौदी फैमिली में एक बड़ी खुशी आई है। खबर है कि करीना और उनका बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे।
सैफ अली खान अब चार बच्चों के पिता बन गए हैं। एक्स वाइफ अमृता सिंह से उन्हे दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं और अब उनकी प्रेजेंट वाइफ करीना कपूर भी दो बच्चों की मां बन गई हैं। 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना के घर तैमूर ने जन्म लिया था और अब करीब चार साल बाद उनके घर बेटा पैदा हुआ है।