अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब उनकी उम्र लगभग 54 साल की हो चुकी है। उनका जन्म 28 फरवरी 1965 को गोवा में हुआ था। 90 के दशक में अभिनेत्री वर्षा बॉलीवुड फिल्मों में आई थीं। उनकी पहली फिल्म ‘इंसानियत का देवता’ थी। वर्षा ने साथी, तिरंगा, दूध का कर्ज, हनीमून स्टाइल, खलनायिका, और शिकारी द हंटर समेत कुल मिलाकर 43 हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में वर्षा का करियर कुछ खास नहीं रहा। उस दौर में वर्षा ने जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, मिठुन समेत कई जाने माने एक्टर्स के साथ काम किया।
वर्षा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘ह त्या’ में काम किया था। लंबे समय तक ठन्डे बस्ते में रही ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। अक्षय और वर्षा की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
वर्षा उसगांवकर ने टीवी सीरियल्स में भी काम किया। साल 1994 में बहुचर्चित सीरियल चंद्रकांता में वो रानी रूपमती के रोल में दिखीं थी। वर्षा उसगांवकर ने आखिरी बार साल 2018 में कोंकणी फिल्म में काम किया था।
एक्ट्रेस वर्षा गोवा के कोंकणी परिवार से हैं। उनके पिता गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर थे। साल 2000 में वर्षा ने संगीतकार रविशंकर शर्मा के बेटे अजय शर्मा से शादी कर ली थी।