चंद्रचूड़ सिंह का सगा भाई है सिनेमा का उभरता सितारा, बॉलीवुड में खतरनाक विलेन बनकर मचा चुका है धमाल

मायानगरी में सैकड़ों लोग रोज अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी जल्दी और आसानी से नहीं मिलती। कभी-कभी तो हासिल हुई सफलता भी हाथों से छूट जाती है। ऐसा ही कुछ अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के साथ भी हुआ था, बीमारी की वजह से उनका फिल्मी करियर खराब हो गया था। लेकिन चंद्रचूड़ सिंह के छोटे भाई ने फिल्मों में विलेन बनकर दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है, लोग उनकी कमाल की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते। आज चंद्रचूड़ सिंह का ये भाई सिनेमा का उभरता हुआ सितारा है।

अभिनेता अभिमन्यु सिंह ने साल 2001 में आई फिल्म ‘अक्स’ से फिल्मी पर्दे पर दस्तक दी थी। हालांकि इसके बाद अभिमन्यु को काफी संघर्ष करना पड़ा और फिर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुलाल’ में अभिमन्यु ने रणविजय का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। ‘गुलाल’ में रणविजय के किरदार के लिए अभिमन्यु को साल 2010 में स्टारडस्ट अवार्ड से भी नवाजा गया। साल 2010 में आई फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में भी अभिमन्यु के किरदार को बहुत सराहना मिली। खलनायक के किरदार में वह हीरो पर भी भारी पड़ने लगे।

हिंदी फिल्मों में नाम कमाने के बाद अभिमन्यु ने टॉलीवुड में भी अपनी खलनायकी की छाप छोड़ी। अभिमन्यु ने तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘दस का दम’ में जबरदस्त किरदार निभाया। अपने बेहतरीन काम के लिए अभिमन्यु को 2013 में एसआईआईएमए अवार्ड से भी नवाजा गया था। उन्हें यह अवार्ड साल 2012 में आई फिल्म ‘गब्बर सिंह’ के लिए मिला था।

फिल्मों के अलावा अभिमन्यु कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘भौकाल’, ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ और ‘तैश’ में अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। इसके अलावा अभिमन्यु कई धारावाहिकों में भी दिखाई दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!