बतौर एक चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन (Anushka Sen) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अनुष्का ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में और दर्शकों के दिलों में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है।
अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे पर ज़ी टीवी के शो ‘यहाँ मैं घर घर खेली’ से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उसी साल अनुष्का का पहला म्यूजिक वीडियो ‘हमको है आशा’ भी रिलीज़ हुआ था। 2012 में अनुष्का टीवी सीरियल ‘बाल वीर’ में मेहर का किरदार निभाकर पॉपुलर हुईं।
अनुष्का ने टीवी सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ और ‘देवों के देव… महादेव’ में भी अपने शानदार अभिनय का कमाल दिखाया। अनुष्का 2019 की सीरीज ‘ख़ूब लड़ी मर्दानी – झाँसी की रानी’ में ऐतिहासिक चरित्र मणिकर्णिका राव उर्फ रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं।
2020 में अनुष्का टीवी शो ‘अपना टाइम भी आएगा’ में लीड रोल में नजर आईं थीं लेकिन तीन हफ्ते बाद ही चली गईं। 2021 में अनुष्का स्टंट-आधारित रियलिटी टीवी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आईं थीं। अनुष्का इस शो में आने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं।
इसके अलावा अनुष्का 2015 में बॉलीवुड फिल्म ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ में दिखाई दीं। अनुष्का फिल्म ‘लिहाफ: द क्विल्ट’ में भी दिखाई दीं और उन्होंने एक शार्ट फिल्म ‘सम्मतिथी’ में भी अभिनय किया। अनुष्का वेब सीरीज ‘स्वांग’ में मुस्कान का अहम किरदार निभाते नजर आई थीं।
अनुष्का ‘चुरा लिया’, ‘गल करके’, ‘सुपरस्टार’, ‘प्यार नाल’, ‘तेरी आदत’ और ‘मस्त नजरों से’ जैसे कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुकी हैं।
4 अगस्त 2002 को रांची में जन्मीं अनुष्का सेन ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल, कांदिवली से स्कूल की पढाई की और बतौर एक कॉमर्स स्टूडेंट 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 89.4% अंक प्राप्त किए। 2021 तक, वह ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, मुंबई में फिल्मोग्राफी में डिग्री हासिल कर रही हैं।
टीवी एक्ट्रेस होने के अलावा अनुष्का इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली अनुष्का सेन अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फोटोशूट की तस्वीरें हों या वेकेशन तस्वीरें फैन्स उनके स्टाइलिश अंदाज से काफी इम्प्रेस रहते हैं। एक्टिंग के अलावा अनुष्का अपनी स्टाइलिंग और फैंशन के लिए भी जानी जाती हैं।
अब एक बार फिर अनुष्का अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनपर उनके फैन्स दिल खोल कर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। इन दिनों अनुषका सेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
2nd urfi javed