दादी के गहनों से मां की साड़ी तक इन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपनी शादी में पहने पुश्तैनी आभूषण और कपड़े

आम लोग हों यो फिर बॉलीवुड सितारे शादी का ख़ास दिन हर किसी के जीवन में बहुत महत्व रखती है। लेकिन अपने हर एक काम को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड सितारों की शादी में उनके कपड़ों से लेकर वेन्यू तक सब कुछ जानने में फैन्स दिलचस्पी दिखाते हैं। पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आईं थी। साथ ही लोगों ने ये भी जानने में दिलचस्पी दिखाई की दुल्हन बनी अभिनेत्रियों ने किस डिजाइनर के लहंगे पहने थे और किसने कितने रुपये के गहने खरीदे थे। अपनी शादी में ये अभिनेत्रियां किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। भले ही अभिनेत्रियां अपने कपड़े और गहनों पर लाखों-करोड़ों खर्च करती हों, लेकिन उनके लिए भी खानदान से जुड़ी चीजें बहुत महत्व रखती हैं। ऐसे में बहुत सी ऐसी भी बॉलीवुड अभिनेत्रियां थीं जिन्होंने अपनी शादी में अपने या अपने पति के खानदान से जुड़ी एक खास चीज पहने नजर आईं थी।

कोंकणा सेन शर्मा

एक्ट्रेस और डायरेक्टर कोंकणा सेन शर्मा ने 3 सितम्बर 2010 को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी संग शादी रचाई थी। हालांकि शादी के कुछ साल बाद ही वो अलग हो गए और इसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया। कोंकणा ने अपनी शादी में दादी के गहने पहने थे। कोंकणा दुल्हन बनकर बहुत प्यारी लग रहीं थीं।

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को अंगद बेदी से अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बहुत ही शांत और निजी शादी समारोह किया था, उनकी शादी का किसी को अंदाजा नहीं था ऐसे मे जब तस्वीरें सामने आई तो फैन्स एक दम हैरान रह गए थे। अनीता डोंगरे द्वारा डिज़ाइन किए गुलाबी जोड़े और खूबसूरत कुंदन मोती चोकर सेट में नेहा बहुत प्यारी लग रहीं थीं। शादी वाले दिन अंगद और नेहा ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। नेहा को अंगद द्वारा पहनाई अंगूठी बेदी परिवार की खास अंगूठी है जिसे हर पीढ़ी को दिया जाता है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को निक जोनस संग क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी। उनकी क्रिश्चियन वेडिंग भी काफी खूबसूरत तरीके से संपन्न हुई थी। शादी में प्रियंका ने खास गाउन पहना था जिसका वेल 75 फूट लंबा था। इस गाउन में 8 स्पेशल वर्ड और फ्रेज थे। दिलचस्प बात ये है कि उनके इस गाउन में निक जोनस की मां के वेडिंग गाउन का भी इस्तेमाल हुआ था।

करीना कपूर खान

16 अक्टूबर 2012 को हुई सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी टॉक ऑफ द टाउन थी। सैफ अली खान ने करीना कपूर संग दूसरी शादी की थी, इस कपल ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। शादी में करीना का नवाबी लुक चर्चा में छा गया था। इस शादी के दौरान करीना ने पटौदी खानदान का पारंपरिक शरारा और गहने पहने थे। सोने की तारों से बेहद बारीक आर्ट वर्क वाले इस शरारे और गहनों को सैफ की दादी साजिदा सुल्तान जो भोपाल की बेगम थी ने 1939 में पहना था। उनके बाद सैफ की मदर शर्मिला टैगोर ने भी 27 दिसंबर 1969 को मंसूर अली खान पटौदी संग अपनी शादी में पहना था और फिर करीना को ये शर्मिला से विरासत में मिले थे। उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेगम बनते वक्त करीना कपूर ने अपने ससुराल की अमानत और परंपरा को खास सम्मान देते हुए एक मुस्लिम दुल्हन की तरह सास द्वारा तोहफे में दिए पारंपरिक गहने जैसे गले में हार, माथे पर मांग टीका और  झूमर टीका भी सजाया था। ये गहने अमृता सिंह भी सैफ अली खान से अपनी शादी में पहन चुकी हैं।

सोहा अली खान

करीना की ननद सोहा अली खान ने 25 जनवरी 2015 को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू के साथ अपनी शादी के मौके पर अपने खानदान के ट्रेडिशन को खासा महत्व दिया था। पन्ना और हीरे जड़े गहने पहनकर सजी सोहा ने माथे पर मांग टीका और पटौदी खानदान का ट्रेडिशनल पासा पहना था।

यामी गौतम

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को डायरेक्टर आदित्य धर से गुपचुप शादी रचाई थी। यामी गौतम की शादी के साथ-साथ उनका ब्राइडल लुक भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। अपनी शादी में यामी ने अपनी मां की 33 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। साथ ही नाक में पहाड़ी नथ और कानों में बड़े-बड़े देहजूर झूमके और लटकन जैसे पारंपरिक गहने भी पहने थे। इतना ही नहीं उन्होंने मेकअप भी खुद से किया था। शादी के दिन यामी बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!