दिलकश अंदाज़ में नजर आईं ‘डांस इंडिया डांस-2’ की विनर शक्ति मोहन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड और टीवी सितारे अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ये सेलेब्स आए दिन अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए फैन्स को लुभाते हैं। वहीं पॉपुलर डांसर, कोरियोग्राफर और कई डांस रियल्टी शो की जज रह चुकी शक्ति मोहन (Shakti Mohan) भी दूसरे सितारों की तरह ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

शक्ति मोहन सिंगर नीति मोहन की छोटी बहन और डांसर व अभिनेत्री मुक्ति मोहन की बड़ी बहन हैं। शक्ति मोहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हालिया तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में शक्ति मोहन काफी खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। शक्ति मोहन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद आ रहा है और वो इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

शक्ति मोहन अपने डांस से तो सभी का मन मोह लेती हैं, लेकिन इन दिनों वे अपनी दिलकश तस्वीरों से लोगों का दिल चुराती नजर आ रही हैं। भले ही शक्ति मोहन ने ‘डांस इंडिया डांस’ के मंच से अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन उन्हें उनके डांस के अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के लिए भी जाना जाता है।

शक्ति मोहन ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 2 की विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा शक्ति 2012 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘राउडी राठौर’ में स्पेशल सॉन्ग ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ को लेकर लाइमलाइट में आईं थीं। वो कई डांस रियल्टी शो जज करते भी दिखाई देती हैं। शक्ति डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस प्लस’के 1-4 सीजन्स की मेंटर बनकर शो को जज करती नजर आईं थीं। इसके अलावा शक्ति कई टीवी शोज में भी स्पेशल अपीयरेंस दे चुकी हैं।

‘डांस इंडिया डांस-2’ में अपनी जीत के बाद, शक्ति ने 2012 और 2013 के लिए डांस-थीम वाले कैलेंडर तैयार किए। उसके बाद शक्ति फिक्शनल डांस बेस्ड टीन सीरीज ‘दिल दोस्ती डांस’ में मुख्य किरदार के रूप में भी दिखाई दीं, यही नहीं शक्ति 2014 में ‘झलक दिखला जा’ में फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम नंबर करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर के रूप में शक्ति का पहला गाना फिल्म ‘पद्मावत’ में ‘नैनोवाले ने’ है। शक्ति फिल्म ‘धूम-3’ के कमली सॉन्ग की असिस्टेंट कोरियोग्राफर भी रह चुकी हैं। शक्ति ने करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर के लिए एक गाने को कोरियोग्राफ किया है।

इसके अलावा शक्ति म्यूजिक वीडियो ‘अख लड़ जावे नृत्य जाम’ (2018), ‘कान्हा रे’ (2018), ‘आखिरी बार’ (2019), ‘द छमिया सॉन्ग’ (2019) और ‘सातों जनम’ (2020) में भी दिखाई दे चुकी हैं।

शक्ति नृत्यशक्ति नामक अपने नृत्य ब्रांड की मालिक हैं। शक्ति ने अपने ब्रांड नृत्यशक्ति के साथ YouTube पर दो वेब शो ‘ब्रेक ए लेग’ सीजन 1 और 2 का निर्माण किया है। शक्ति ने अपनी बहनों के साथ एक नृत्य संगीत वीडियो भी बनाया। 2013 में, शक्ति मोहन ने डांस इंस्ट्रक्शन वीडियो के साथ एक YouTube चैनल लॉन्च किया। 2015 में शक्ति ने ‘डांस सिंगापुर डांस’ शो को भी जज किया था इसके अलावा शक्ति 2020 में लोरियल पेरिस कैंपेन का भी हिस्सा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!