पाकिस्तान सरकार ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्ज़ा ने टिकटॉक को ना छोड़ अपना देश छोड़ने का फैसला कर लिया है। वो अब पाकिस्तान नहीं आएंगी बल्कि जापान में रहेंगी। जन्नत 22 साल की हैं और टिकटॉक पर उनके 10 मिलियन फैंस हैं। वो टिकटॉक पर अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती हैं।
वहीं जन्नत के जापान में शिफ्ट होने से उनके फैन्स काफी परेशान हैं और वे चाहते हैं कि जन्नत जल्द पाकिस्तान आ जाएं लेकिन जन्नत का कहना है कि पाकिस्तानी लोगों की मानसिकता खराब है इसलिए वह वापस नहीं आना चाहतीं।
दरअसल, पाकिस्तान ने जब टिकटॉक पर बैन लगाया तब जन्नत मिर्जा जापान में थीं और अब वह वहीं रहना चाहती हैं। जनन्त ने यह बात तब बताई जब एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, आप पाकिस्तान कब आ रही हैं? तब जन्नत ने जवाब दिया, मैं अब जापान शिफ्ट हो चुकी हूं।
फैन ने जब इसकी वजह पूछी तो जन्नत ने कहा, ‘क्योंकि पाकिस्तान तो प्यारा देश है लेकिन वहां के लोगों की मानसिकता अच्छी नहीं है। बता दें कि जब टिकटॉक को बैन किया था तब जन्नत ने कहा था, ‘मैं भी चाहती हूं कि टिकटॉक बैन हो लेकिन इसे हमेशा के लिए बैन नहीं होना चाहिए। कई लोगों की कमाई इस एप के जरिये चलती है और इस एप पर नया टैलेंट भी दिखाई देता है।’
10 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स वाली जन्नत पाकिस्तान की पहली टिकटॉक यूजर हैं, उनके देश छोड़ने के फैसले से उनके लाखों पाकिस्तानी फैंस दुखी हैं।
आपको बता दे इंस्टाग्राम पर भी उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जन्नत ने खुद बताया कि वो पाकिस्तानी लोगों की मानसिकता से परेशान आकर जापान शिफ्ट हो रही हैं।
जन्नत पाकिस्तान को अपना वतन मानती हैं लेकिन वहां के लोगों की मानसिकता उन्हें पसंद नहीं। वो एक आजाद ख्याल की लड़की और जापान उन्हें बहुत रास आ रहा है।
फिलहाल वो जापान में रहते हुए टिकटॉक वीडियो बनाती रहेंगी। वो जानती है कि दुनिया के दूसरे देशो में रह रहे तमाम पाकिस्तानी फैंस उनके वीडियो देखते रहेंगे।
नीली आंखों वाली जन्नत अपने बॉलीवुड लिप-सिंक और स्लो मोशन वीडियोस के साथ फैन्स के दिलों पर राज करती हैं।
टिक टोक पर वो बॉलीवुड फिल्मों के गानों पर खूब अदाकारी दिखाती हैं। यंग जेनेरेशन उन्हें फौलो करती है और उनको अपना आइडल भी मानती है।
बता दें सरहद पर चीन से तनाव के बाद भारत ने टिकटॉक पर बैन लगा दिया है। वहीं चीन के खास दोस्त पाकिस्तान को लगता है कि टिकटॉक उसके देश में युवाओं को बिगाड़ रहा है और इससे उनकी संस्कृति को नुकसान पहुंचेगा। यही सोचते हुए पाकिस्तान सरकार ने टिकटॉक बैन कर दिया।
look who is talking 😂😂😂😂
Beautiful modle thank you
She is beautiful with dress.