प्लास्टिक सर्जरी करवाकर सुर्खियों में आईं कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां, किसी को मिली तारीफ तो किसी का चेहरा ही हो गया खराब!

फिल्म और ग्लैमर की चमकती दुनिया में हर कोई सबसे सुंदर और अच्छा दिखना चाहता है। सुंदर दिखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी करवाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने लुक्स को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने वाली इन अभिनेत्रियों में से किसी ने इस बात को खुलकर माना तो किसी ने सीधे तौर पर इस बात को कभी कुबूल नहीं किया। वहीं कुछ अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी के बाद फैन्स की खूब तारीफें बटोरीं तो वहीं कुछ को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्स से ग्लोबल पर्सनैलिटी बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा का अब विदेशों में भी सिक्का बोलता है। अगर प्रियंका के बॉलीवुड डेब्यू के बाद से लेकर अभी तक उनके चेहरे पर नजर डालें तो उनके चेहरे पर कई बारीक अंतर देखने को मिलते हैं। उनकी नाक पहले से शार्प नजर आती है। ऐसे में कुछ लोग जहां इसे उम्र का बदलाव बताते हैं तो कुछ लोग कॉस्मेटिक सर्जरी।

जान्हवी कपूर

साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। कहा जाता है कि सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने से पहले जान्हवी ने अपने नाक, होंठ और उसके पास के हिस्सों पर कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।

श्रुति हासन

कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन भी सर्जरी करवाकर खूबसूरत लुक्स हासिल कर चुकीं हैं। हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर श्रुति एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गईं हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर श्रुति को ट्रोल किया गया, जिसके बाद श्रुति ने न सिर्फ अपनी तस्वीर शेयर की बल्कि साथ ही प्लास्टिक सर्जरी की बात को कबूलते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड दिवा और फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी भी सर्जरी करवाने की बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वहीं शिल्पा के पहले और अब की तस्वीरें देखकर इस बात को नकारना भी मुश्किल लगता है। हालांकि इस बारे में सच्चाई क्या है, इसका सही जवाब तो सिर्फ शिल्पा शेट्टी के ही पास है। अगर ऐसा है तो सर्जरी के बाद शिल्पा को गजब का लुक मिला और अब वे बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं।

वाणी कपूर

फिल्म ‘बेफिक्रे’ में रणवीर सिंह के साथ कई लिप लॉक सीन देने के बाद सुर्खियों में आईं वाणी कपूर का नाम भी प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में आता है। हालांकि वाणी ने इसके बारे में कभी खुलकर बात नहीं की और सोशल मीडिया यूजर्स की बातों पर खास ध्यान भी नहीं दिया। वाणी ने लुक्स में बदलाव को लेकर कहा था कि इसकी वजह उनकी फिटनेस है।

कोएना मित्रा

कभी अपनी दिलकश अदाओं से धमाका करने वाली अभिनेत्री कोएना मित्रा ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं थीं। दरअसल कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी, लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई और उसके बाद से ही उनका करियर बदल गया। फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे। इस बारे में कोएना ने कई बार खुलकर बात भी की। कोएना इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानती हैं। प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अपना दुख कोएना ने बिग बॉस में भी जाहिर किया था।

आयशा टाकिया आजमी

लंबे वक्त से बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। आयशा को 2005 में ‘सोचा ना था’, 2006 में ‘डोर’ और 2009 में ‘वांटेड’ फिल्मों से फेम मिली थी। कुछ वक्त पहले आयशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं जिसमें आयशा का लुक काफी बदला हुआ था। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जाने लगा कि आयाशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

सहर

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में अपना चेहरा प्लास्टिक सर्जरी से बर्बाद करने वाली सहर इंस्टाग्राम स्टार हैं। साल 2017 में उन्होंने करीब 50 सर्जरी कराईं ताकि एंजेलिना जोली की तरह दिख सकें। सहर ने तब बताया था कि वह अपना वजन 40 किलोग्राम से ऊपर नहीं होने देतीं लेकिन एंजेलिना बनने के चक्कर में उनका चेहरा ही खराब हो गया।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की शुरुआती फिल्म के बाद से अभी तक लुक्स में काफी बदलाव आ गया है। शाहरुख़ खान अभिनीत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म ‘पीके’ में अनुष्का के लुक में काफी बदलाव देखा गया। अनुष्का ने अपने होठों की सर्जरी करवाकर अपने लुक्स को बदला है।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा भी प्लास्टिक सर्जरी के मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्रीति ने आईब्रो लिफ्ट, नोज जॉब और लिप फिलर करवाया है। हालांकि इस बारे में प्रीति ने कभी खुलकर बात नहीं की।

राखी सावंत

राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अग्निचक्र’ से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। राखी ने भी प्लास्टिक सर्जरी की बात कबूली है।

1 thought on “प्लास्टिक सर्जरी करवाकर सुर्खियों में आईं कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां, किसी को मिली तारीफ तो किसी का चेहरा ही हो गया खराब!”

  1. Sufyan Jambudawala

    Anushka Sharma ke lips Donald duck jaise dikh rahe hain. Female Donald duck. Rakhi sawant to female kam shemale zyaada lagti hai.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!