बॉलीवुड के रोमांटिक कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते रहते हैं। दोनों की यह रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को भी काफी पसंद आती है। ऐसे में इस जोड़े की खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
View this post on Instagram
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों मालदीव में हैं। जहां बिपाश ने 23 फरवरी को पति करण का जन्मदिन भी मनाया। इतना ही नहीं इस दौरान बिपाशा ने अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पति करन के साथ खूबसूरत तस्वींरें भी पोस्ट् की हैं जिसमें दोनों खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में बिपाशा और करण स्विभमिंग पूल पर रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर काफी एक्साइटेड नज़र आ रही हैं। बता दें कि कपल कि शादी को 5 साल हो चुके हैं और दोनों एक साथ काफी खुश हैं।
बिपाशा बसु और करण दोनों के बीच फिल्म ‘अलोन’ (2015) की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा आखरी बार फिल्म ‘अलोन’ में नज़र आईं थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर टीवी के चर्चित शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में दिखाई दिए थे।