बॉलीवुड की सबसे हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार दिशा पटानी को अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। दिशा पटानी फिटनेस फ्रीक भी हैं, लेकिन आज हम दिशा के बारे में नहीं बल्कि उनकी बहन खुशबू पटानी के बारे में बात करेंगे।
दिशा पटानी के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जो दिशा की तरह ही काफी खूबसूरत हैं। दिशा की बहन का नाम खुशबू पटानी है और वे फिल्मी दुनिया से दूर रहकर देश की रक्षा कर रही हैं।
दिशा की बहन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। सेना में लेफ्टिनेंट रहते हुए खुशबू देश की सेवा कर रही हैं और सेना में होने की वजह से फिट भी है। खुशबू अपनी फिटनेस को मेनटेन करने के लिए वर्कआउट पर काफी ध्यान देती हैं और अक्सर मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई भी नजर आती हैं।
खुशबू मीडिया और लाइम लाइट से हमेशा दूर ही रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और चर्चा में रहती हैं। खुशबू अपनी तस्वीरें और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर काफी फैन हैं। दिशा की तरह ही खुशबू भी फिटनेस फ्रीक हैं। उनकी इंस्टाग्राम टाइमलाइन वर्कआउट वीडियो से भरी हुई है।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को दिशा पटानी ने भी शेयर किया था और टाइगर श्रॉफ ने भी उस पर कमेंट किया था। दिशा की बहन लुक्स में दिशा जैसी ही प्यारी लगती हैं।
दिशा पटानी ने भी कई बार अपनी बहन की तस्वीर शेयर की है और एक बार उन्होंने खुशबू की वर्दी में भी फोटो शेयर की थी। वैसे दिशा और खुशबू के पिता भी पुलिस में डीएसपी रैंक के ऑफिसर हैं।