टीवी पर कॉमेडी की दुनिया का भी अपना एक अलग मजा है क्योंकि एक छोटा सा कॉमेडी शो एक फिल्म से भी ज्यादा मनोरंजन कर देता है और लोग इसको देखकर सारा तनाव भूल जाते हैं। इन्हीं शोज के चलते कभी-कभी ये कॉमेडियन एक फिल्म हीरो से भी ज्यादा फेमस हो जाते हैं। कहते हैं कि हंसाने की कला हर किसी में नहीं होती लेकिन इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार भी हैं जो स्क्रीन पर आते ही लोगों को हँसते हुए पेट पकड़ने पर मजबूर कर देते हैं। लेकिन यहां हम बात करेंगे कॉमेडी के उन चमकते सितारों की पत्नियों की। क्या आप लाइमलाइट में रहने वाले इन कॉमेडियन की पत्नियां के बारे में जानते हैं?
चंदन प्रभाकर- नंदिनी खन्ना
स्टैंड-अप कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में राजू के किरदार में नज़र आए थे और उसके बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चाय वाले की भूमिका में भी दिखाई दिए। चंदन ने 2015 में पंजाबी लड़की नंदिनी खन्ना से शादी की। वे एक बच्ची के माता-पिता हैं। नंदिनी खन्ना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।
राजू श्रीवास्तव- शिखा श्रीवास्तव
अपनी अदाओं और चुटकुलों से सबको लोटपोट कर देने वाले ‘गजोधर भैय्या’ यानी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अपने भाई की शादी में ही शिखा नाम की एक लड़की पसंद आ गई थी। बस फिर क्या था राजू ने ठान लिया कि शादी करनी है तो इसी लड़की से। आज राजू और शिखा के दो बच्चे भी हैं। शिखा ने राजू के साथ डांस रियलटी शो ‘नच बलिए सीजन 6’ में भाग लिया था।
अली असगर-सिद्दीका असगर
टीवी की दुनिया के कॉमेडियन अली असगर कपिल शर्मा के शो में दादी और नानी के रोल से काफी फेमस हुए। उनके ये दोनों ही किरदारों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अली असगर भी शादीशुदा हैं। अली की पत्नी का नाम सिद्दीका असगर है। इनकी शादी साल 2005 में हुई थी। उनके बच्चे भी हैं।
किकू शारदा-प्रियंका शारदा
किकू शारदा कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का रोल निभाते नजर आते हैं। इससे पहले उनका पलक का किरदार भी चर्चा में रहा। किकू की रियल लाइफ पत्नी का नाम प्रियंका शारदा है। इन दोनों ने साल 2003 में शादी की थी।
दिलीप जोशी- जयमाला जोशी
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी की रियल लाइफ पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। जयमाला जोशी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। दिलीप जोशी दो बच्चों के पिता हैं।
कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा शाह
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ‘कॉमेडी सर्कस’ के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई दिए। कपिल के शो में कृष्णा ने सपना पार्लर वाली बन कर लोगों को खूब हंसाया है। कृष्णा अभिषेक की रियल लाइफ पत्नी का नाम कश्मीरा शाह है। कश्मीरा फिल्म और टीवी जगत की फेमस अभिनेत्री हैं। कृष्णा अभिषेक ने 2013 में कश्मीरा शाह से शादी की थी और वे दो बच्चों के पिता हैं।
सुनील ग्रोवर-आरती ग्रोवर
भले ही सुनील ग्रोवर कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन कपिल शर्मा के शो में गुत्थी के किरदार ने उन्हें टीवी की दुनिया का चमकता सितारा बना दिया। गुत्थी के अलावा रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी के रोल ने भी उन्हें काफी मशहूर कर दिया। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सुनील ग्रोवर शादीशुदा हैं। सुनील की पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है। सुनील ग्रोवर जितना सुर्खियों में बने रहते हैं उतना ही उनकी पत्नी आरती लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। सुनील अपने 11 साल के बेटे, पत्नी, अपने छोटे भाई अनिल और माता-पिता के साथ मुंबई में रहते हैं।