बॉलीवुड डायरेक्टर हैरी बावेजा और प्रोड्युसर पम्मी बावेजा के बेटे और ‘लव स्टोरी 2050’, ‘वाट्स योर राशि’, ‘विक्ट्री और ‘ ‘ढिशक्याऊं’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता हरमन बावेजा ने अपना जीवन साथी चुन लिया है। 40 साल की उम्र में हरमन ने न्यूट्रीशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी से सगाई कर ली है। उनकी सगाई सेरेमनी चंडीगढ़ में हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
हरमन बावेजा की बहन रोवेना बावेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप दोनों को बधाई !! साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न को शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते। हम आपसे प्यार करते हैं love #rokka #family #celebrationtime #chandigarh #harmanbaweja.’
View this post on Instagram
इसके अलावा जहीर खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘बधाई हो साशा और हरमन।’
हरमन ने साल 2008 में फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की की देसी गर्ल यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। हरमन बावेजा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। साल 2009 में वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘विक्ट्री’ में नजर आए। उनकी यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही। 2009 में ही हैरी बावेजा ने हरमन के लिए रोमांटिक फिल्म ‘व्हॉट्स योर राशि’ बनाई। इस फिल्म में भी हरमन बावेजा के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।
दर्शकों ने हरमन बावेजा के अभिनय को भले की पसंद न किया हो लेकिन उनकी डांसिंग स्टाइल को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं उनकी गिनती अभिनेता ऋतिक रोशन के लुक से भी होती है क्योंकि हरमन देखने में ऋतिक जैसे लगते थे। लेकिन अच्छे लुक्स और डांसिंग स्किल्स होने के बावजूद भी एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने पर बॉलीवुड में उनका करियर जल्द ही खत्म हो गया।
हरमन बावेजा बॉलीवुड मेंअपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव- अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। हरमन का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। करीब 3 सालों तक हरमन और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। प्रियंका के बाद हरमन बावेजा ने बिपाशा बसु को भी करीब 2 साल तक डेट किया। बिपाशा और हरमन ने अपने रिश्ते को पब्लिकली माना था। बिपाशा बसु से ब्रेकअप के बाद हरमन ब़ॉलीवुड और खबरों से दूर हो गए। हरमन का नाम शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से भी जुड़ा था।