बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे तो दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन पहली बार अपने रिश्ते का इकरार इन्होंने पिछले साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर किया था।
मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक पिक्चर शेयर की थी, जिसमें वो अर्जुन का हाथ थामें उनके पीछे खड़ी थीं। तभी इनके रिश्ते पर मोहर लग गयी थी, कि अर्जुन और मलाइका डेटिंग कर रहे हैं। प्यार का खुल्लम-खुल्ला इकरार करने के बाद अक्सर दोनों को पब्लिक इवेंट्स, फिल्मी पार्टिज़, अवॉर्ड शोज़ और फैमिली फंक्शनस में एक साथ देखा जाता रहा है। मलाइका अर्जुन से 10 साल बड़ी हैं, जिसकी वजह से ये जोड़ी अक्सर ट्रॉलिंग का शिकार होती रहती है, लेकिन उम्र का फासलां इन दोनों इश्कज़ादों के लिए मायने नहीं रखता है।
दोनों शादी करके घर बसाने का इरादा रखते हैं और अब तो मलाइका ने अपना फ्यूचर ‘बेबी प्लान’ शेयर करते हुए ये भी कह दिया है कि वो अर्जुन कपूर के साथ एक बेबी ज़रूर चाहती हैं, जीं हां, 46 साल की हो चुकी मलाइका को इस उम्र में भी मां बनने से कोई परहेज़ नहीं हैं और वो अर्जुन कपूर के साथ अपनी फैमिली स्टार्ट करने का इरादा रखती हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ शादी और बच्चों के टॉपिक पर खुलकर बात की थी। शादी के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि ‘अपने रिश्ते में हम एक वक्त में एक ही कदम आगे बढ़ा रहे हैं। जहां तक शादी की बात है तो इस बारे में पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हमने अपने रिश्ते के बारे में हमेशा खुलकर बात की है, भविष्य में भी हम जो फैसले लेंगे, उसके बारे में सभी को ज़रुर बताएंगें।’
बेबी के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि ‘हम एक बच्चा ज़रूर चाहते हैं।’ अपने रिश्ते के बारे में अर्जुन कपूर भी खुलकर बोलते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका से शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद खुश हूं। मैं अपने फैंस को सीक्रेट शादी की खबर से हैरान नहीं करूंगा, जब भी शादी करूंगा उन्हें ज़रूर बताऊंगा।’
दरअसल जब से अर्जुन और मलाइका ने अपनी रिश्ते के बारे में खुलकर बात करनी शुरु की है, तभी से उनके परिवार और फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।
वहीं, कपूर परिवार की तरफ से भी अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को हरी झंड़ी मिल चुकी है। कपूर परिवार के कई फंक्शंस में मलाइका को देखा गया है।
मलाइका भी अपनी फैमिली से अर्जुन को मिलवा चुकी हैं। मलाइका के मम्मी-पापा के साथ अर्जुन कई बार डिनर आउटिंग पर स्पॉट हुए हैं। दोनों परिवारों को इनकी शादी का इंतज़ार है और अब तो मलाइका ने भी साफ कर दिया है कि वो 46 की उम्र पार करने के बाद भी अर्जुन कपूर से शादी करने के बाद मां ज़रूर बनना चाहेंगी।