‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की गुलाबो यानी दिव्या भटनागर के नि’धन से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। 7 दिसंबर 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित दिव्या भटनागर ने महज 34 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। दिव्या के नि’धन के बाद टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या के पति गगन गबरू पर गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब दिव्या का परिवार भी गगन पर एक्शन लेने की तैयारी में है।
दिव्या के भाई देव भटनागर ने खुलासा किया कि वह अपनी बहन के पति गगन के खिलाफ मामला दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिव्या से शादी के तुरंत बाद गगन ने मानसिक और शारीरिक दुख देना शुरू कर दिया था।
View this post on Instagram
दिव्या के भाई ने कहा कि ‘हमें उसकी अलमारी से एक नोट मिला। गगन के व्यवहार से तंग आकर उसने पुलिस से संपर्क किया था। 16 नवंबर को उसने शिकायत दर्ज कराई थी। जब वह अस्पताल में भर्ती थी तो मैंने उसे मजबूत बने रहने के लिए कहा। हमें उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएगी। इस वक्त मेरी मां पूरी तरह टूट गई हैं। पूरे परिवार के लिए यह दुख भरा समय है।’
View this post on Instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्या भटनागर दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं। देवोलीना ने ही दिव्या के नि’धन की खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए देवोलीना ने बताया कि दिव्या का नि’धन कोविड-19 की वजह से हुआ है लेकिन उससे कहीं ज्यादा उनके नि’धन की वजह उनका मेंटल प्रेशर रहा है। दिव्या ने अपनी निजी जिंदगी में काफी दुख झेला है। उन्होंने बताया कि दिव्या का पति गगन गबरू अक्सर दिव्या के साथ मा’र पी’ट भी करता था।
View this post on Instagram
वीडियो में देवोलीना ने ये भी खुलासा किया कि दिव्या के पति गगन पर शिमला में केस दर्ज है। गगन ने करवा चौथ वाले दिन भी दिव्या के साथ मा’रपी’ट की थी। उन्होंने बताया कि गगन छह महीने जेल में भी रहा, वह जमानत मिलने के बाद बाहर आया था।
View this post on Instagram
ऐसा ही आरोप दिव्या की मां भी लगा चुकी हैं। दिव्या की मां ने दामाद पर आरोप लगाया कि गगन फ्रॉ’ड हैं और गगन ने दिव्या को धोखा दिया है। दिव्या की ज़िन्दगी खराब करके रख दी थी। उन्होंने कहा गगन इस हाल में दिव्या को अकेले छोड़कर चले गए थे, एक बार भी उनकी तबीयत की सुध नहीं ली थी। बता दें कि 22 दिसंबर 2019 को दिव्या ने परिवार के खिलाफ जाकर गगन गबरू से गुरूद्वारे में शादी की थी।