टीवी की कोमोलिका आमना शरीफ ने शेयर की अपने दुबई ट्रिप की कई तस्वीरें, देखने लायक है अंदाज

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आमना शरीफ (Aamna Sharif) ने एकता कपूर के 2003 से 2007 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुए फेमस टीवी सीरियल ‘कहीं तो होगा’ में कशिश का रोल निभाया था और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी थी। इस टीवी शो के जरिए आमना घर-घर में मशहूर रही हैं और उन्हें कशिश के तौर पर घर-घर में जाना गया। इन दिनों आमना शरीफ एक बार फिर एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी के’ में काम कर रही हैं। आमना ने शो में अपने कोमोलिका के निगेटिव रोल से बवाल मचाया हुआ है। इस शो और अपने रोल के चलते आमना इन दिनों खबरों में बनी रहती हैं।

आमना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने दुबई विजिट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनके इस दुबई ट्रिप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। आमना लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। आमना के फैन्स भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।

समंदर किनारे रेड ड्रेस में आमना का अंदाज देखने लायक है। आमना इस रेड कलर के गाउन में बिलकुल एक परी की तरह खूबसूरत लग रही हैं।

आमना ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमे उनका बहुत हॉट अंदाज भी नजर आया है। समंदर किनारे उन्होंने स्विम वियर में भी अपना जलवा दिखाया।

आमना शरीफ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी करके घर बसा चुकी हैं। 2013 में करीब 2 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। 2015 में आमना एक बेबी ब्वॉय की मां बनी और इनके बेटे का नाम आर्यन कपूर है। बच्चे की माँ होने के बावजूद आमना ने खुद को काफी फिट रखा हुआ है।

एक्ट्रेस आमना शरीफ मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती हैं जबकि उनके पति अमित कपूर पंजाबी फैमिली से हैं। दोनों ने अपने प्यार के आगे धर्म को नहीं आने दिया।

इन दिनों आमना अपने शो ‘कसौटी जिंदगी के’ साथ-साथ पारिवारिक जिंदगी में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर आमना खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!