Video: ‘कलियों का चमन’ गाने की वजह से एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं मेघना नायडू, अंदाज हुआ वायरल

2002 में आए ‘कलियों का चमन’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मेघना नायडू ने अपनी दिलकश अदाओं से सबका दिल जीत लिया था। मेघना नायडू ने ‘कलियों का चमन’ म्यूजिक वीडियो में अपने डांस और अदाओं से खूब धमाल मचाया था। लोग मेघना को ‘कलियों का चमन’ गर्ल के नाम से जानने लगे थे। इसके बाद मेघना नायडू ने ‘हवस’ से हिंदी फिल्मों में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

हिंदी फिल्मों के अलावा मेघना ने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं मेघना ने ज़ीटीवी के मशहूर सीरियल ‘जोधा अकबर’ में बेनजीर की भूमिका में एंट्री की थी। इस सीरियल में मेघना की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। मेघना का वैंप का किरदार यहीं नहीं रुका, उन्होंने कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘ससुराल सिमर का’ में पाताली देवी का किरदार अदा किया था।

मेघना नायडू अब भी अपने डांस वीडियो से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मेघना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मेघना नायडू अपने फेमस गाने ‘कलियों का चमन’ की वजह से एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।

मेघना नायडू ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘कलियों का चमन’ गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम हैंडल दोनों पर ही शेयर किया है। मेघना नायडू के इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं।

मेघना नायडू का जन्म 19 सितंबर 1980 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। लेकिन मेघना का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। डांस का शौक रखने वाली मेघना शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में माहिर हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही भरतनाट्यम नृत्य को सीखना शुरू कर दिया था।

मेघना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और अपना अभिनय करियर तेलुगु फिल्मों से शुरू किया। मेघना की पहली तेलुगु फिल्म ‘प्रेमसाक्षी’ थी। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान ‘कलियों का चमन’ एल्बम से मिली।

6 साल की कोर्टशिप के बाद मेघना नायडू ने 2016 में पुर्तगाली टेनिस प्लेयर लुइस मिगुएल रीस से मुंबई में शादी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!