पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस को लेकर पिछले दिनों पूरा देश लॉकडाउन था और सारे देशवासियों को मजबूरन घर में ही रहना पड़ रहा था जिसके चलते लोगों के मनोरंजन के लिए जनता की डिमांड पर 90 के दशक के सबसे चर्चित धारावाहिक ‘रामायण’ का एक बार फिर से प्रसारण किया गया था।
रामानंद सागर की ‘रामायण’ 90 के दशक में इतनी प्रचलित थी कि उस समय रामायण प्रसारित होने के समय पर लोग घर से बाहर भी नहीं निकलते थे। ‘रामायण’ जैसा धार्मिक सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन आज हम आपको बताएंगे रामानंद सागर की पड़पोती के बारे में।
रामानंद सागर का नाम लेते ही मन में भक्तिभाव जाग उठता है। उनके परिवार को लेकर भी सभी के मन में यही आता है। लेकिन इसके विपरीत उनकी पड़पोती बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं।
रामानंद सागर का नाम जुड़ते ही उनकी पड़पोती की संस्कारी, सभ्य और शालीन तस्वीर जेहन में आती है। लेकिन उनकी पड़पोती इतनी बोल्ड और ग्लैमरस हैं कि उनके आगे बड़ी से बड़ी अदाकारा भी फीकी लगेंगी।
रामानंद सागर की पड़पोती का नाम साक्षी चोपड़ा है। साक्षी ने अब तक किसी फिल्म या सीरियल में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। दरअसल साक्षी अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यहां तक कि साक्षी को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी फॉलो करते हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम क्वीन के नाम से मशहूर साक्षी की तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद करते हैं। साक्षी जैसे ही अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं कुछ ही मिनटों में उस तस्वीर पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ जाते हैं। कई बार तो साक्षी की तस्वीरें इतनी बोल्ड होती हैं कि वो यूजर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।
साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक 381 तस्वीरें साझा की गई हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या भी 5 लाख से अधिक है। साक्षी चोपड़ा सिर्फ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और मॉडल ही नहीं बल्कि एक सिंगर भी हैं।
साक्षी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ गानों के वीडियो भी अपलोड किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी के पास कई बॉलीवुड फिल्मों के भी ऑफर आए हैं लेकिन उन्होंने सबको इनकार कर दिया।