भारत के ये 6 महान क्रिकेटर हैं बड़े सरकारी पदों पर, कोई है कर्नल तो कोई है डीएसपी

क्रिकेट लगभग सभी लोगों का पसंदीदा खेल है। कोई इस खेल को खेलना पसंद करता है तो कोई देखना। खेल के साथ साथ लोग अपने चहेते क्रिकेट खिलाड़ियों से बेइंतहा प्यार करते हैं। वहीं भारत देश के महान क्रिकेटर अपने हुनर और काबिलियत के दम पर ना सिर्फ पूरे देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। अक्सर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चर्चा का विषय बने रहते हैं कभी अपने खेल को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। आज हम आपको भारत देश के कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट जगत में बड़ा नाम कमाने के बाद भारत सरकार की तरफ से सरकारी नौकरियां की प्राप्त हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन-कौन शुमार हैं।

सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का, जिन्हें क्रिकेट जगत का भगवान भी कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान बड़े-बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर के पास सरकारी नौकरी भी है। इंडियन एयर फोर्स ने सचिन तेंदुलकर को सम्मानित करते हुए साल 2010 में ग्रुप कैप्टन बनाया था।

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के दिग्गज विकेट कीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत नाम कमाया है। अपनी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार कप्तानी के लिए जाना जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया में आने से पहले रेलवे में सरकारी नौकरी भी कर चुके हैं। अभी भी धोनी सरकारी नौकरी करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन आर्मी ने साल 2015 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त किया गया था।

कपिल देव

भारत देश के महान क्रिकेटर कपिल देव की गिनती विश्व के महान ऑल राउंडरों में की जाती है। कपिल देव की कप्तानी में भारत ने साल 1983 में पहला विश्व कप जीता था और देश गौरवान्वित हुआ था। कपिल देव को भी भारत सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी दी गई है। साल 2008 में इन्डियन आर्मी मे कपिल देव को लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर नियुक्त किया गया था।

हरभजन सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंडियन क्रिकेट टीम को कई मैच जिताए हैं। इसके अलावा वह अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। हरभजन सिंह भी पंजाब पुलिस के तौर पर सरकारी पद पर आसीन हैं। हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं।

उमेश यादव

भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी सरकारी पद पर हैं। किसी समय पुलिस की नौकरी के लिए दर-दर भटकने वाले उमेश यादव के पास आज अच्छी खासी सरकारी नौकरी है। उमेश यादव को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में साल 2017 में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर नौकरी दी गई थी।

जोगेंद्र शर्मा

जोगिंदर शर्मा टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध आखिरी ओवर डालकर हीरो बन गए थे। इस मैच में भारत को चैंपियन बनाने के बाद जोगिंदर शर्मा लंबे समय तक सुर्खियों में रहे थे। हालाँकि जोगिंदर शर्मा अपना जलवा ज्यादा समय तक नहीं दिखा पाए और जल्द ही भारतीय टीम से बाहर हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जोगिंदर शर्मा अब सरकारी नौकरी कर रहे हैं। जोगिंदर शर्मा इस समय हरियाणा पुलिस में डीसीपी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!