‘बिग बॉस 10’ फेम लोपामुद्रा राउत की खूबसूरती की झलक दिखाती कुछ तस्वीरें…..

‘बिग बॉस 10’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8’ जैसे रिएलिटी शो का हिस्सा बन चुकी मॉडल लोपामुद्रा राउत (Lopamudra Raut) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते लोपामुद्रा अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। ‘मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट 2016 पेजेंट’ में सेकंड रनर-अप का क्राउन हासिल कर चुकी लोपामुद्रा राउत ने अपनी खूबसूरती के चलते देश का नाम रौशन किया था। देखिए उनकी खूबसूरती की झलक दिखाती कुछ तस्वीरें:

जहां एक तरफ 2016 में ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 में मॉडल बानी जे से अपनी तकरार के लिए सुर्खियां बटोरने वाली लोपा ‘बिग बॉस-10’ की दूसरी रनरअप रही वहीं 2017 में ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ की सेमी फाइनलिस्ट चुनी गईं।

लोपामुद्रा राउत फैशन इंडस्ट्री की जानी मानी मॉडल हैं। ब्यूटी क्वीन लोपामुद्रा ने साल 2016 में ‘मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट’ कॉम्पिटिशन में दूसरा स्थान हासिल करने के अलावा भी बहुत से कांटेस्ट में हिस्सा लिया और उसके बाद वह कई मैग्जीन में कवर गर्ल बनकर नजर आ चुकी हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मीं लोपामुद्रा राउत ने स्कूल की पढाई के बाद जी एच रैसोनी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की और मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुवात की। 2013 में ‘फेमिना रिजनल पेजेंट ऑफ़ गोवा’ में फर्स्ट रनरउप रहीं।

2016 में लोपा का एक बहुत बड़ा सपना साकार हो गया और उन्हें इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर ‘मिस यूनाइटेड कोंटीनेंट्स’ पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया। इस कंपटीशन में लोपा को सेकंड रनर-अप का ख़िताब मिला, इसके साथ ही उन्हें 15 हजार डोलर की राशी भी दी गई थी।

लोपामुद्रा राउत जैज़ी बी की म्यूजिक वीडियो ‘क्रेजी या’ में भी दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा लोपामुद्रा राउत जल्द ही फिल्म ‘ब्ल’ड स्टोरी’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी।

लोपा का कहना है कि ‘फेमिना मिस इंडिया’ के बाद उनकी ज़िन्दगी बदल गई, इसके बाद लोग उन्हें जानने लगे। आज फेसबुक, इंस्टाग्राम सोशल साईट पर लोपा के लाखों फैन्स हैं। सोशल मीडिया पर लोपामुद्रा की अदाओं के जलवे लगातार बरकरार हैं। लोपामुद्रा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका लुक लोगों को काफी आकर्षित करता है और फैन्स उनकी जमकर तारीफ करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!