सोनाक्षी से लेकर दीपिका तक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नज़र आईं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां!

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर ही अपने स्टाइलिश फैशन लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। इन दिनों ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनना भी ट्रेंड में है । इसी ट्रेंड के चलते कई अभिनेत्रियां ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में !

सनी लियोन

बॉलीवुड में अपने दिलकश अंदाज़ से लोगों को अपना दीवाना बनने वाली सनी लियोन का अंदाज हमेशा से ही बोल्ड एंड हॉट रहा है। सनी भी एक इवेंट के दौरान ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह की तरह अतरंगी स्टाइल अपनाती हुईं नजर आने लगी हैं। दीपिका ना सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से बल्कि अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के लिए भी अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दीपिका भी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। दीपिका एक फोटोशूट के दौरान व्हाइट ट्रांसपेरेंट टॉप वाले ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव नजर आईं थीं।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की खूबसूरत और फैशनेबल लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। श्रद्धा भी ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस लिस्ट से भला कैसे पीछे रह सकती हैं। सोनाक्षी एक ईवेंट में मैरून ट्रांसपेरेंट गाऊन में नजर आई थीं।

इलियाना डि क्रूज

अभिनेत्री इलियाना डि क्रूज भी अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक से फैन्स को दीवाना बनाती रहती हैं। इलियाना डि क्रूज भी ट्रांसपेरेंट ड्रेस में अपने फैशन का जलवा दिखा चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। यही नहीं प्रियंका अक्सर ही अपने बोल्ड फैशन सेंस के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। वहीं प्रियंका ट्रांसपेरेंट ड्रेस में भी अपना फैशनेबल अंदाज दिखा चुकी हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!