भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में उनका नाम शुमार होता है। अब तक मोनालिसा ने 50 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
भोजपुरी फिल्मों के साथ -साथ मोनालिसा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन का भी फेमस नाम बन चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी ही तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं। जिसे देख उनके फैन्स के बीच भी हलचल मच गई है।
दरअसल मोनालिसा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला है। इन तस्वीरों में मोनालिसा काले रंग का ड्रेस पहनी हुई हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मोनालिसा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
गोवा की लोकेशन डालते हुए मोनालिसा ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। जिससे पता चलता है कि इन दिनों वो गोवा में हैं। मोनालिसा के फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।
मोनालिसा की हिंदी सिनेमा में पहचान टेलीविजन के चर्चित शो ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन से बनाई थी। उन्होंने ‘बिग बॉस’ में रहते हुए ही अपने ब्वॉयफ्रेंड भोजपुरी फिल्मों के स्टार विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी।
जपुरी और हिंदी से पहले मोनालिसा ने उड़िया टीवी और वीडियो अल्बम में भी काम किया है। मोनालिसा अजय देवगन और सुनील शेट्टी के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक’मेल’ में भी काम कर चुकी हैं।
बीते दिनों मोनालिसा स्टार प्लस के सुपरनैचरल शो ‘नजर’ और ‘नजर 2’ में दिखाई दी थीं। धारावाहिक में उन्हें खूब पसंद किया गया था।