एमएक्स प्लेयर की पॉपुलर वेब सीरीज ‘हैल्लो मिनी’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस अंबिका नायक (Ambika Nayak) एक सिंगर, कम्पोज़र, राइटर और परफ़ॉर्मर भी हैं। अंबिका नायक अका कायन फिल्मों और वेब सीरीज में कमर्शियल एक्ट्स से लेकर वॉयस ओवर तक का काम कर चुकी हैं। अंबिका का करियर केवल सिंगिंग तक ही सीमित नहीं है, वह बतौर मॉडल कई ब्रांड्स के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।
मुंबई में जन्मीं अंबिका नायक ने 2020 में कायन नाम से अपना खुद का संगीत जारी करना शुरू किया था। अंबिका नायक को यह हुनर विरासत में मिला है। बचपन से ही संगीत के माहौल में पली-बढ़ी अंबिका नायक की मां एक हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर हैं और संगीत सिखाती हैं, अंबिका खुद भी एक ट्रेनेड सिंगर और डांसर हैं। उन्होंने मुंबई के म्यूजिक स्कूल से पढ़ाई की है। अंबिका ने ट्रू स्कूल से प्रो वेस्टर्न वोकल्स कोर्स की पढ़ाई भी की है।
अपने शौक को अपना प्रोफेशन बनाते हुए अंबिका ने सिंगिंग में अपना करियर शुरू किया और पूरे भारत में कई अलग-अलग स्थानों पर परफॉर्म करने वाले दो म्यूजिक ग्रुप्स ‘नथिंग एनोनिमस’ और ‘किमोची यूकाई’ से जुड़ गईं। अंबिका ने किमोची यूकाई के साथ ‘द क्वार्टर’, ‘रॉयल ओपेरा हाउस’, ‘वेरांडा’, ‘स्ट्रीट फीनिक्स’ और ‘द लिटिल डोर’ जैसे कई प्लेटफार्मों पर प्रदर्शन किया।
अंबिका ने 2018 में ‘एनएच 7 वीचनर’ और ‘2019 में सुला फेस्ट’ जैसे प्रमुख संगीत कार्यक्रमों में भी प्रदर्शन किया है। अंबिका नायक ने NATE08 द्वारा सह-निर्मित अपना पहला गाना ‘प्लीज’ दिया। लाइव परफॉर्म करने के अलावा अंबिका एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट भी हैं।
बतौर एक्ट्रेस अंबिका नायक ने 2014 में ‘सन ऑफ अबिश’ और एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘हैलो मिनी’ (दोनों सीजन) में भी काम किया। वह ‘हैलो मिनी 2’ में विक्सी के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
अंबिका ने वीएच1 सुपरसोनिक बैंगलोर में किए गए इंटरनेशनल एक्ट बोनोबो के लिए भी शुरुआत की है। इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांड्स की मॉडलिंग भी की है।
अंबिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करवाए फोटोशूट की तस्वीरों के चलते अंबिका काफी चर्चा में हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
do you call it a telent? it cannot be in Hindi sanskriti.
So Lovely and Beautiful pic ❤️🥀🍫🍷😘🤳 🇮🇳