Shirley Setia

पायजामा पॉपस्टार के नाम से मशहूर Shirley Setia अपनी लाजवाब खूबसूरती और क्यूटनेस से जीत चुकी है पूरी दुनिया का दिल

दुनियाभर में बहुत से ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसस हैं जिनकी दीवानगी हर जगह है। अपनी खूबसूरती और आकर्षक अंदाज़ से बहुत से सेलेब्रिटीज़ ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है, आज हम एक ऐसी ही एक सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी क्यूटनेस और खूबसूरती की पूरी दुनिया दीवानी है। आज हम बात करने जा रहे हैं दुनिया की सबसे क्यूट सिंगर कही जाने वाली शर्ली सेतिया (Shirley Setia) के बारे में।

यूट्यूब पर बॉलीवुड के गानों को अपने अंदाज में गाने से लेकर लाइव कॉन्सर्ट के शो करने वाली शर्ली सेतिया का जन्म (दमन-दिउ) भारत में हुआ था और उनका पालन-पोषण ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में हुआ। शर्ली सेतिया ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से स्नातक छात्रा और ऑकलैंड काउंसिल में मार्केटिंग और पब्लिसिटी इंटर्न रहीं।

शर्ली सेतिया ने टी-सीरीज़ द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत हासिल की। शर्ली सेतिया की YouTube एंट्री पजामा पहने हुए उनके बेडरूम में रिकॉर्ड की गई थी, जिससे उन्हें न्यूजीलैंड हेराल्ड द्वारा ‘पायजामा पॉपस्टार’ नाम मिला था।

शर्ली ने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में ही कर दी थी। शर्ली ने यू ट्यूब में अपने सिंगिग वीडियोज़ अपलोड कर लोकप्रियता हासिल की है। अब शर्ली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखे हैं।

शर्ली सेतिया ने अपने प्रोफ़ेशनल एक्टिंग करियर की शुरुआत 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘मस्का’ से की थी। 2022 में उनकी अगली फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी के साथ ‘निकम्मा’ रिलीज़ हुई थी, जो 2017 की तेलुगु फिल्म ‘मिडिल क्लास अब्बायी’ की रीमेक थी। उन्होंने 2022 में तेलुगु फिल्म ‘कृष्णा वृंदा विहारी’ से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

एक साप्ताहिक रेडियो शो में काम करने और ऑकलैंड में लोकल कम्पीटीशन्स में भाग लेने के बाद, सेतिया ने 2016 में भारत में मुंबई और हैदराबाद में अपने पहले म्यूजिक प्रोग्राम में परफॉर्म किया। उन्हें हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा भारत की YouTube सेंसेशन के रूप में और TVNZ द्वारा न्यूजीलैंड के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में से एक के रूप में भी रखा गया था।

शर्ली के सोशल मीडिया पर काफी फ़ॉलोअर्स हैं, शर्ली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फ़ोटोज़ अपने फैंन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इनकी खूबसूरत फ़ोटोज़ और आकर्षक लुक्स को देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।

इसी बीच शर्ली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों को खुद शर्ली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिनमें उनका बोल्ड अवतार देखते ही बन रहा है।

पुणे में पंजाबी म्यूजिक फेस्टिवल में न्यूज एंजेसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “लाइफ में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे खुशी है कि भारतीय इंडस्ट्री ने मेरा स्वागत कर मुझे खुले दिल से अपनाया। इंटरनेट पर चर्चित रहना आसान नहीं, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

शर्ली ने अपनी फिल्म पर खुशी जताते हुए बताया की उनका शिल्पा शेट्टी के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा।

इंस्टाग्राम पर शर्ली की बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग है, शर्ली को इंस्टाग्राम पर 77 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!