Varun Dhawan की भतीजी का बोल्ड अवतार दे रहा है बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर, देखिये तस्वीरें

बी-टाउन में इन दिनों नई जैनरेशन का बोलबाला है, कई स्टार किड्स फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं और अपनी प्रतिभा और गुड लुक्स की बदौलत अपने आप को साबित कर चुके हैं। यहाँ तक कि सुहाना खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, इब्राहिम अली खान जैसे कई स्टार किड्स अपने डेब्यू के पहले ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) जो लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर अपनी फैंस फॉलोइंग बढ़ा रही हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर अक्सर वायरल भी होती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही लोग अंजिनी के ग्लैमरस अवतार को देख हैरान है।

अंजिनी धवन वरुण धवन के कजिन सिद्धार्थ धवन और राखी टंडन की बेटी हैं। अंजिनी धवन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और इन दिनों अपने फॉलोवर्स के साथ आए दिन ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते अंजिनी काफी सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैन्स उनकी तस्वीरों के लिए बेताब दिखते हैं।

अंजिनी धवन ने बीते कुछ दिनों में ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर लोग अंजिनी की खूबसूरती और क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। खूबसूरत होने के साथ-साथ अंजिनी काफी स्टाइलिश भी हैं। उनका सोशल मीडिया एकाउंट ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज़ वाली तस्वीरों से भरा हुआ है।

अदा और खूबसूरती के मामले में अंजिनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। सिंपल तस्वीरों में भी उनकी अदा उन्हें अलग बना देती है। अंजिनी धवन अपनी हर तस्वीर से सुर्खियां बटोरना जानती हैं। यही वजह है कि माना जा रहा है कि इंडस्ट्री में आने पर वह बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ा मुकाबला दे सकती हैं।

अंजिनी ने अभी बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपना डेब्यू नही किया है लेकिन उन्होंने वरुण धवन की फिल्म ‘कूली नंबर 1’ में बतौर अस्सिस्टेंट काम किया था। माना यह भी जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिेए सुर्खियां बटोरकर अंजिनी भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री ले सकती हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी फैंस फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। अंजिनी धवन की लोकप्रियता इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली ऐक्ट्रेसेस के लिए चुनौती बन सकती है। साथ ही कई स्टार किड्स उनके फ्रेंड हैं, जिनके साथ वो अक्सर घूमते और पार्टी करते हुए स्पॉट की जाती हैं। अंजिनी धवन की बेस्ट फ्रेंड जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर हैं, अंजिनी उनके साथ कई तस्वीरें भी शेयर करती नजर आ जाती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!